मोदी कैबिनेट ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा! अब इस दाम पर होगी धान की सरकारी खरीद, बढ़ाया 14 फसलों का MSP
कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (Commission for Agricultural Costs and Prices) की सिफारिशों को मानते हुए मोदी सरकार ने खरीफ की 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि कर दी है.
नई दिल्ली. कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (Commission for Agricultural Costs and Prices) की सिफारिशों को मानते हुए मोदी सरकार ने खरीफ की 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि कर दी है. इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी है. वो मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी दे रहे थे. अब सरकार धान 1868 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदेगी.
उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल लागत पर 50 फीसदी लाभ मिलना चाहिए. मोदी सरकार इसी नीति पर काम कर रही है. कई फसलों से इससे अधिक लाभ भी दिया है. सरकार ने 2018-19 में ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था.

अब कितना दाम मिलेगा
कृषि मंत्री ने बताया कि धान का एमएसपी 1868, ज्वार हाइब्रिड का 2620, और बाजारा का 2150 रुपये क्विंटल होगा. सरकार ने रागी, मूंग, मूंगफली, सूरजमुखी, सोयाबीन, तिल, रामतिल और कपास में लागत का 50 फीसदी लाभ देने का फैसला किया है. मक्का में 53, तूर अरहर में 58, उड़द में 64 फीसदी की वृद्धि की गई है. कृषक की जो लागत आ रही है उससे कम से कम 50 फीसदी लाभ हम लोग दे रहे हैं.

पैदावार और रिकॉर्ड खरीद
लॉकडाउन के बावजूद सरकार ने तत्परता दिखाते हुए सभी फसलों की खरीद का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
-तोमर ने बताया कि इस बार सरकार ने गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की है. करीब 360 लाख मिट्रिक टन गेहूं अब तक खरीदा जा चुका है. जबकि पिछली बार यह 342 लाख मिट्रिक टन ही थी.
-धान की खरीद इस बार अब तक लगभग 95 लाख मिट्रिक टन हो चुकी है. पिछली बार इसकी 90 लाख मिट्रिक टन खरीद हुई थी.
-दलहन और तिलहन की खरीद चल रही है. इस बार अब तक 16.07 लाख मिट्रिक टन की खरीद हो चुकी है जो पिछली बार सिर्फ 15 लाख मिट्रिक टन थी.

No comments:
Post a Comment